कार डिवाइडर से टकराईं, दमोह के डॉक्टर- प्रिंसिपल की मौत

मैहर. एमपी के मैहर के ग्राम पोड़ी के पास शनिवार तड़के करीब 3 बजे सड़क हादसे में दमोह के डॉक्टर संजय गंगेले (59) और उनके भाई प्रिंसिपल सुधीर गंगेले (61) की मौत हो गई. दोनों गया जी से लौट रहे थे. इसी दौरान कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में चालक राजा रैकवार गंभीर रूप से घायल हुआ है.

बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया. इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई. कार का नंबर एमपी20 बीए5139 बताया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई, जबकि चालक का इलाज चल रहा है.

डॉक्टर की पत्नी भोपाल में पदस्थ

डॉक्टर संजय गंगेले की पत्नी डॉ. श्रद्धा गंगेले भी डॉक्टर है जो भोपाल में पदस्थ हैं. घटना के समय वे भोपाल में थीं. हादसे की खबर मिलने के बाद दमोह में शोक का माहौल है. दोनों भाइयों के निधन से परिचितों और शुभचिंतकों में दुख है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें