अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट; कल 35 हजार से ज्यादा गोपालकों का जुटेगा सम्मेलन

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज रात करीब 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे। उनका करीब 23 घंटे का मध्यप्रदेश प्रवास प्रस्तावित है। शाह 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गोपालकों और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों के शामिल होने की तैयारी है।
शाह के दौरे को देखते हुए भोपाल में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शुक्रवार शाम से कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के लिए डायवर्जन लागू रहेगा। सीहोर, इंदौर, राजगढ़-ब्यावरा और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।
डेयरी प्लांट का उद्घाटन, पशुपालकों को बोनस
3 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में करीब 16.80 करोड़ रुपए की लागत से तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का उद्घाटन प्रस्तावित है। इसके साथ ही पशुपालकों को बोनस वितरण और डेयरी व गोशाला से जुड़ी योजनाओं के कार्यक्रम भी होंगे। शाह करीब 3,774 करोड़ रुपए के वेस्टर्न बायपास की आधारशिला भी रखेंगे।
भोपाल में आज से बदलेगी यातायात व्यवस्था
अमित शाह के कार्यक्रमों के कारण राजधानी के कई इलाकों में यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। यात्रियों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें