कचरा गाड़ी के नाम पर 7 वार्डों में रुपए मांगने वाला कौन? निगम ने FIR के दिए निर्देश

सागर। कचरा संग्रहण के नाम पर नागरिकों से रुपए मांगने का मामला सामने आया है। शिवाजी नगर, तिली, बाघराज, काकागंज, पंतनगर, लक्ष्मीपुरा और केशवगंज वार्डों से शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम ने इसे गंभीरता से लिया है। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
निगम के मुताबिक रुपए मांगने वाला व्यक्ति कचरा संग्रहण करने वाली सागर एमएसडब्ल्यू सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी नहीं है। कचरा गाड़ी प्रबंधक फिरोज खान ने भी इसकी पुष्टि की है। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि कचरा गाड़ी या कंपनी के नाम पर कोई रुपए मांगे तो भुगतान न करें और तत्काल सूचना दें।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें