डॉ. आंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस पर पथराव:खरगापुर स्टेशन के पास S-1 और जनरल बोगी पर अज्ञात ने फेंके पत्थर, यात्री घायल

खरगापुर (टीकमगढ़)। इंदौर (डॉ. आंबेडकर नगर) से प्रयागराज जा रही डॉ. आंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन जैसे ही पश्चिम मध्य रेलवे के टीकमगढ़ जिले अंतर्गत खरगापुर रेलवे स्टेशन से आगे निकली, तभी ट्रैक किनारे घात लगाए अज्ञात व्यक्ति ने चलती ट्रेन पर अचानक पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।
अचानक हुए इस पथराव में स्लीपर कोच एस-1 (S-1) की खिड़कियों और जनरल बोगी को निशाना बनाया गया, जिससे बोगी में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। पत्थरों के सीधे बोगी के अंदर आने और शीशे टूटने के कारण एक से दो यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली है। घटना के बाद यात्रियों ने तुरंत मामले की सूचना रेलवे कंट्रोल और ऑन-ड्यूटी स्टाफ को दी, जिसके बाद अगले स्टेशन पर घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और रेलवे सुरक्षा बल (RPF/GRP) द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें