सागर। करणी सेना परिवार मध्यप्रदेश ने संगठन विस्तार के तहत सागर जिले की नई जिम्मेदारी अनिता सिंह राजपूत निवारी( केसली) को सौंपी है। 3 अक्टूबर 2026 को जारी मनोनयन-पत्र में अनिता सिंह राजपूत को करणी सेना परिवार छात्राणि इकाई सागर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें पूर्व में भी श्रीमती राजपूत सामाजिक और सोशल कार्यो में संलग्न रही है।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता जितेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जिला अध्यक्ष के रूप में अनिता सिंह राजपूत का कार्यकाल एक वर्ष रहेगा। उन्हें संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने और परिवार की मजबूती के लिए योगदान देने की अपेक्षा जताई गई है।
मनोनयन पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है समाज उत्थान और करणी सेना के बायलॉज के अनुसार कार्य करने की प्रतिबद्धता और प्रदेश संगठन का भरपूर साथ का जिक्र हैं।
अनिता सिंह राजपूत के सागर जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर करणी सेना परिवार से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारी के साथ जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और विस्तार देने की दिशा में काम किया जाएगा।









