मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सीएम के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री का दर्जा

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. राज्य सरकार ने उन्हें अपना सलाहकार नियुक्त किया है और इस पद के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. मिथुन चक्रवर्ती की नई भूमिका मुख्य रूप से राज्य के सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों से जुड़े क्षेत्र में होगी.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार का यह फैसला बंगाल की फिल्म, कला और सांस्कृतिक विरासत को लेकर सरकार की नई योजनाओं के बीच आया है. मिथुन चक्रवर्ती लंबे समय से बंगाली और हिंदी सिनेमा से जुड़े रहे हैं. इसके अलावा वे भाजपा के प्रमुख प्रचार चेहरों में भी शामिल रहे हैं. ऐसे में सरकार में उन्हें औपचारिक जिम्मेदारी दिए जाने को राजनीतिक और सांस्कृतिक, दोनों नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें