शिवसेना दशहरा पुरस्कार वितरण समारोह में 30 काली कमेटी, 15 अखाड़े, 57 प्रतिमाएं सम्मानित

सागर ब्यूरो  
शिवसेना संगठन के तत्वावधान में दशहरा पर्व पर आयोजित मार्शल आर्ट अखाड़ा कला एवं श्री नवदुर्गा झांकी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह गुजराती बाजार सागर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में 30 काली कमेटियों, 15 अखाड़ा मंडलों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाली 57 प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गऊ पीठाधीश्वर महंत विपिन बिहारी महाराज, पं. नवीन बिहारी महराज, पं. रघु शास्त्री, द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और स्वस्तिवाचन के साथ किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, नगर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, डॉ. सर हरिसिंह गौर विवि कुलपति डॉ. नागेश दुबे, अपर कमिश्नर चन्द्रशेखर शुक्ला, निगमायुक्त राजकुमार खत्री,
आरएसएस विभाग संघचालक डॉ. जीएस चौबे, सुनील देव, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष पं. अजय दुबे, एसवीएन कॉलेज कुलाधिपति पं. अजय तिवारी, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पचौरी, राहुल चौबे, ब्राह्मण समाज युवा अध्यक्ष पं. भरत तिवारी, प्रमोद उपाध्याय, एश्वर्य पाठक, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे, अजय श्रीवास्तव, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता दीपा तिवारी, कविता लारिया, संघप्रिय मित्रा, शासकीय अभिभाषक दीपक पौराणिक उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि अखाडा केवल खेल नहीं बल्कि बुंदेलखंड का शौर्य अनुशासन और संस्कार है। उन्होंने युवाओं से अखाड़े से जुड़ने की बात करते हुए कहा कि अखाड़े से शरीर मजबूत होता है जिम जाने वाले यह सोचे के जिम से केवल शरीर फूलता है और अखाड़े जाने से शरीर मजबूत होता है। अखाड़ा कला को बुंदेलखंड की पुरातन संस्कृति और गौरवशाली परंपरा बताते हुए कहा कि वे इसे राज्य खेल का दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे। उन्होंने अखाड़ा मंडलों को 11-11 हजार रुपये तथा धमाल पार्टियों को 5000-5000 रुपये देने की घोषणा भी की।
विधायक शैलेंद्र जैन ने अखाड़ा संस्कृति को जीवंत रखने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए अखाड़ा कमेटियों को 2-2 हजार देने की घोषणा करते हुए कहा कि बुंदेलखंड की यह परम्परा पीढ़ियों से चली आ रही है जिसे टूटने नहीं दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को अनवरत जारी रखने के लिए उन्होंने आयोजक पप्पू तिवारी की सराहना की।
समारोह में अखाड़ों के कलाकारों ने पारंपरिक शस्त्र कला के हैरतअंगेज प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं नन्हे बच्चों ने मलखम्ब के शानदार प्रदर्शन से खूब सराहना बटोरी। सम्मानित अखाड़ों में श्रीराम अखाड़ा बड़कुआं, श्री सत्यगुरु व्यायाम शाला राजीवनगर, श्रीहरदौल अखाड़ा सदर, मां शारदा व्यायाम शाला, श्री बालाजी पवनसुत व्यायाम शाला, वीरभारत अखाड़ा, बमशंकर लेजम दल, श्री दुर्गा वाहिनी अखाड़ा सहित उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 57 प्रतिभाओं काे सम्मानित किया गया।
सराफा काली कमेटी, श्री नवदुर्गा बाल समिति गांधी चौक, श्री देवी सिंघवाहनी काली कमेटी शनिचरी, मां इच्छापूर्ति काली कमेटी दादा दरबार, मां सरस्वती काली कमेटी दयानंद वार्ड, श्री जय दुर्गे नवयुवक काली कमेटी माता मढ़िया, शुभ सफेद काली कमेटी बाहुबली कॉलोनी, जय दुर्गे काली कमेटी नया बाजार, श्री लालकमल काली कमेटी कटरा बाजार सहित समितियां शामिल रहीं। धमाल पार्टियों और ब्रास बैंड के कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मनवानी फिल्म्स के डायरेक्टर राजेश मनवानी, डॉ. सुरेशचंद रावत, डॉ. दीपांशु दुबे (बरगद), डॉ. रमेश पाण्डेय, डॉ. मनीश झा, डॉ. अमर गंगवानी, डॉ. उमेश पटेल, डॉ. एश्वर्य पाठक, प्रमोद उपाध्याय, निर्मल भोले, लकी सराफ, अश्वनी चौबे, मुन्ना राठोरिया, अजित जैन, अमन ठाकुर सहित 57 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
आयोजक शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि बुंदेलखंड की अखाड़ा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संगठन पिछले 27 वर्षों से ऐसे आयोजन कर रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अखाड़ा कला को राज्य खेल का दर्जा देने की मांग दोहराई।
राजेश मनवानी ने पप्पू तिवारी के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता दीपक पौराणिक ने किया। आभार हेमराज आलू, दीपक लोधी एवं विकास यादव ने व्यक्त किया। संचालन लकी सराफ, एवं आभार शिवसेना जिला प्रमुख दीपक लोधी, विकास यादव, शिवशंकर दुबे ने किया। इस मौके पर कमलेश तिवारी, गजेंद्र तिवारी, अनुज, शिवानी, पलक, महक, अजित जैन, चंपक भाई, अमन ठाकुर, अनूप पटैरिया, विवेक पटेल, अभिषेक असाटी आदि शामिल रहे।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें