छतरपुर संवाददाता
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छतरपुर जिले के लवकुशनगर तहसील अंतर्गत सिजई आश्रम गौशाला में शनिवार को आयोजित कन्या विवाह महोत्सव में वरवधू को आर्शीवाद देने पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। जहां विधायक अरविंद पटेरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिजई हैलीपेड पहुंचे। जहां वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत करते हुए अगुवाई की। साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर बुंदेली परंपरा के अनुरूप मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। तदुपरांत मुख्यमंत्री डॉ यादव सिजई गौशाला में आयोजित कन्या विवाह महोत्सव में वरवधू को आर्शीवाद देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ जिले के पलेरा पहुंचे और जतारा विधायक हरिशंकर खटीक की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।








