सागर में ट्रक से टकराई तीर्थयात्रियों की मिनी बस, बुजुर्ग की मौत

सागर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बमोरी बीका में देर रात तीर्थ यात्रियों से भरी मिनी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. हादसे में एक बुजुर्ग यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. टक्कर इतनी तेज थी कि मिनी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे यात्री

जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा जिले के करीब एक दर्जन यात्री मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए गए थे. दर्शन के बाद सभी मिनी बस से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान सागर के बमोरी बीका के पास सड़क पर चल रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और आगे जा रहे ट्रक से जा भिड़ी.

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों और एंबुलेंस स्टाफ ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. सूचना पर पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें