युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर का आज होगा भव्य स्वागत, राहतगढ़ से निकलेगी रैली

 सागर। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर के स्वागत में सोमवार को भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर 12 बजे राहतगढ़ से शुरू होकर सीहोरा और भापेल होते हुए दोपहर 2 बजे सागर के मोतीनगर तिराहे पहुंचेगी। यहां अभिनंदन के बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राठौर बंगले पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
रैली में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव एवं भूपेंद्र सिंह, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, प्रदीप लारिया सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
आयोजन की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी सहित वरिष्ठ नेताओं ने रैली की रूपरेखा तय कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। नेताओं ने आयोजन को अनुशासित बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता का आह्वान किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि रैली मोतीनगर तिराहे से चमेली चौक, श्रीराम चौक, सराफा तिराहा, कोतवाली, तीन बत्ती, कटरा मस्जिद, तिराहा, भगवानगंज और शनि मंदिर होते हुए कबूला पुल से राठौर बंगले पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें