रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन

जबलपुर. भारतीय रेल ने स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 08/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. इस भर्ती में किसी भी विषय से स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है.

रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 से स्टेशन मास्टर पदों की भर्ती के लिए अलग से अधिसूचना जारी करने का निर्णय लिया है. इसके तहत अभ्यर्थियों को पद की पात्रता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पाठ्यक्रम और रिक्तियों से संबंधित जानकारी एक ही अधिसूचना में उपलब्ध कराई गई है.

मुंबई में सबसे अधिक पद
अधिसूचना के अनुसार, देशभर के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों (आरआरबी) के अंतर्गत कुल 1,265 पद भरे जाएंगे. इनमें मुंबई आरआरबी में सबसे अधिक 177 रिक्तियां हैं. जम्मू-श्रीनगर में 122 और चेन्नई में 119 पद निर्धारित किए गए हैं. अन्य भर्ती बोर्डों के अंतर्गत भी रिक्तियां उपलब्ध हैं.

25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना में दी गई पात्रता शर्तों, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा संबंधी नियमों और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है. आवेदन निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना होगा.

भर्ती से संबंधित आधिकारिक जानकारी और आवेदन के लिए लिंक इस प्रकार हैं:

विस्तृत भर्ती अधिसूचना: https://rrb.indianrailways.gov.in/-/image/1793016771817CEN_08_2026_StationMaster.pdf/examsDocuments

रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट: https://rrb.indianrailways.gov.in/

ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: https://www.rrbapply.gov.in/

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें