क्रिकेटर रिंकू सिंह, सांसद प्रिया सरोज संग 4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे, लखनऊ में तैयारियां शुरू

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी से सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है. दरअसल दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में सात फेरे लेंगे. इससे पहले जून में दोनों की सगाई भी लखनऊ में हुई थी जिसमें खेल और राजनीति जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं. शादी में भी बड़ी संख्या में मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है.

दरअसल पहले दोनों की शादी वाराणसी में करने की योजना थी लेकिन रिंकू सिंह के पिता के निधन के बाद कार्यक्रम टाल दिया गया था. अब दोनों परिवारों ने नई तारीख तय कर दी है और तैयारियां शुरू हो गई हैं.

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तैयारियां शुरू

जानकारी दे दें कि रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैं जबकि प्रिया सरोज मछलीशहर से सांसद हैं. दोनों की सगाई जून में लखनऊ में हुई थी और अब शादी के लिए भी राजधानी को ही चुना गया है. पहले शादी वाराणसी के एक होटल में प्रस्तावित थी, लेकिन 27 फरवरी 2026 को रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह के निधन के बाद यह कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया था. अब 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में शादी होगी. वहीं दोनों परिवारों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. शादी में खेल जगत और राजनीति से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है. रिंकू और प्रिया की सगाई में भी कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे थे. रिंकू हाल ही में दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आए थे. उन्होंने मैच की दो पारियों में 60 और 20 रन बनाए थे. इससे पहले जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर टी-20 सीरीज का हिस्सा भी रहे थे.

जानिए रिंकू सिंह का अंतरराष्ट्रीय करियर कैसा रहा है?

दरअसल रिंकू सिंह भारत के लिए वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं. उन्होंने अब तक 2 वनडे मैच खेले हैं जिनकी दो पारियों में 55 रन बनाए हैं. टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिंकू ने 48 मैच खेले हैं. इनमें 35 पारियों में उन्होंने 702 रन बनाए हैं. उनका औसत 36.94 और स्ट्राइक रेट 156.34 रहा है. इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 69 रन है. रिंकू ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई. पिछले कुछ समय में वे मुख्य रूप से टी-20 प्रारूप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!