दिशा सालियन की मौत के मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, आदित्य ठाकरे सहित कई सेलिब्रिटी के नाम, हत्या और गैंगरेप की धाराएं

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में सोमवार को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है. इस एफआईआर में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे का नाम भी शामिल है. इनके अलावा फिल्म अभिनेता डिनो मोरिया और रिया चक्रवर्ती जैसे लोगों के नाम भी शामिल हैं.

आपको बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने दो सप्ताह पहले केंद्रीय एजेंसी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी. एफआईआर में हत्या, गैंगरेप, आपराधिक साजिश, सबूत मिटाने और गलत जानकारी देने से जुड़ी धाराओं का जिक्र है.

सीबीआई की एफआईआर में कहा गया है, तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अन्य लोगों मामले को दबाने में अहम भूमिका निभाई. संबंधित सरकारी कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों की भी जांच की जानी चाहिए. उन पर केस के कागजात, फाइलें और अन्य रिकॉर्ड नष्ट करने के आरोप हैं. इसके अलावा रिकॉर्ड में हेरफेर करने और अपराधियों को बचाने के लिए सरकारी फंड और पुलिस मशीनरी का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है.

एफआईआर में कई बड़े लोगों के नाम

सीबीआई की एफआईआर के अनुसार, आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, रिया चक्रवर्ती और पोस्टमार्टम में देरी के लिए जिम्मेदार डॉक्टर और स्टाफ की भूमिका की जांच जरूरी है. इससे पहले, केंद्रीय जांच एजेंसी ने जांच में मदद के लिए पुलिस को पत्र लिखकर दिशा सालियन की मौत से जुड़े सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड मांगे थे.

पिता ने सीबीआई के समक्ष दर्ज कराया बयान

दिशा सालियन के पिता सतीश सालियन ने अपनी बेटी की मौत की जांच के सिलसिले में सीबीआई के सामने अपना बयान दर्ज कराया. उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों ने साजिश रची और बाद में मामले को दबाने में अहम भूमिका निभाई. बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2 सितंबर को सीबीआई जांच का आदेश दिशा सालियन के पिता की याचिका पर ही दिया. उन्होंने आरोप लगाया था कि जून 2020 में अपनी बेटी की मौत की जांच में मुंबई पुलिस ने लापरवाही बरती थी. कोर्ट ने छह साल तक एफआईआर दर्ज न करने के लिए मुंबई पुलिस को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि पुलिस की जांच जवाबों से ज्यादा सवाल खड़े करती है.

उल्लेखनीय है कि दिशा सालियन की 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी. इसके बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे. उस समय मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मचे हंगामे के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था. एजेंसी ने बाद में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा था कि राजपूत की मौत आत्महत्या से हुई थी. हालांकि, अदालत ने अभी इस रिपोर्ट पर सुनवाई नहीं की है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!