सागर ब्यूरो
सागर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिजली कंपनी के मकरोनिया कार्यालय कैंपस में मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तदुपरांत कार्यक्रम को अजेक्स के नंदराम अहिरवार महासंघ के किशोरी लाल रैकवार तथा फेडरेशन के राजाराम पाराशर ने भी संबोधित किया अधीक्षण अभियंता चंद्र रेखा प्रभाकर ने संबोधित किया मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में सागर रीजन के अंतर्गत राजस्व प्रगति एवं कार्यालय प्रगति का विवरण प्रस्तुत करते हुए कर्मचारियों के हितों में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया मुख्य अभियंता श्री कुमार ने अधिकारियों कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।











