वी क्लब ने जेल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

टीकमगढ़ ब्यूरो 

वी क्लब टीकमगढ़ द्वारा जिला जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पारंपरिक श्रद्धाभाव से मनाई गई। क्लब अध्यक्ष रजनी रावत ने बताया कि जिला जेल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन श्री यजुवेन्द्र वाघमारे जी (जेल अधीक्षक) के निर्देशन और श्री अश्वनी कुमार शुक्ल जी (उप अधीक्षक) की देखरेख में किया गया,

जन्माष्टमी के अवसर पर जिला जेल टीकमगढ़ के अंदर मौजूद सभागृह को सजाया गया | जेल प्रबंधन ने गायत्री माता की चित्र के साथ लड्डू गोपाल को झूले पर विराजमान किया | उपस्थित भक्तों ने श्री कृष्ण का पूजन किया और उसके बाद लड्डू गोपाल को पालने पर दुलार करते हुए झूले पर झुलाया | इस दौरान कैदियों ने भी भगवान का पूजन अर्चन कर जमकर श्री कृष्ण के जयकारे लगाए |
जेल में आयोजित कार्यक्रम में बी क्लब अध्यक्ष रजनी रावत, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, ,सुमन साहू, पूजा रिछारिया, विभा श्रीवास्तव, शिवानी खैवरिया, दीपिका पांडे, रुचि राजा परमार, दीपिका तैवरिया, संध्या सोनी, मेघा जायसवाल, पुष्पा यादव,मीरा खरे, प्रीति चतुर्वेदी, पूनम परमार, शशि किरण शुक्ला, दीपा साहू ,अंजना खरे, रिंकी भदौरा, रोशनी चतुर्वेदी, उषा दुबे , तान्या चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति में जेल के अंदर जन्माष्टमी को भव्य और धूमधाम से मनाया गया | वहीं, इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें मशहूर श्री राम सुन्दरकांड टीम के गायक श्री जितेन्द्र यादव और उनकी टीम ने प्रस्तुतियां दी | वी क्लब से श्रीमती रजनी रावत, श्रीमती शिवानी खेवारिया, प्यारी सी गुड़िया ओनी जैन, श्रीमती सरोज राजपूत,श्रीमती पुष्पा यादव ने मधुर स्वर से श्री कृष्ण भक्ति भजन प्रस्तुत किये | जेल में दधीखाना, मटकी फोड़ का आयोजन भी हुआ |एवं सभी महिला कैदियों को सुहाग का सामान वितरित किया गया जेल में जिसका जन्म हुआ एक बिटिया उसको राधा रानी एवं कान्हा की ड्रेस पहना कर सुंदर राधा कृष्ण की जोड़ी बनाई गई। एवं सभी महिला कैदियों को गायत्री चालीसा भी वितरित किए गए एवं सत मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!