स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर छतरपुर के CMHO को नोटिस

छतरपुर। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की निगरानी और सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर मृणाल मीना ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. आरपी गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 11 नवंबर को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान कई गंभीर कमियां सामने आने के बाद कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए तीन दिन के भीतर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सीएमएचओ द्वारा अपने स्तर से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा, प्रभावी मॉनिटरिंग और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की जा रही है। इसका सीधा असर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर पड़ रहा है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें