एमपी कैडर के आईएएस ने रचाई तीसरी शादी, दो पत्नी कलेक्टर, तीसरी डिप्टी सेक्रेटरी..!

भोपाल ब्यूरो 

एमपी कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद यूं तो अपनी प्रशासनिक दक्षता और रचनात्मक कार्यों के लिए जाने जाते हैं पर इन दिनों वे अलग वजह से सुर्खियों में हैं। वेलेंटाइन डे से ठीक 3 दिन पहले उन्होंने शादी की। आईएएस अवि प्रसाद ने 2017 बैच की आईएएस प्रदेश की डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता से विवाह किया। खास बात यह है कि आइएएस अवि प्रसाद की यह तीसरी शादी है। उनकी पूर्व की दोनों पत्नियां भी आईएएस अधिकारी हैं और कलेक्टर का दायित्व संभाल रहीं हैं।

आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद प्रदेश के कई जिलों में जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर रह चुके हैं। वर्तमान में वे मध्यप्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं।
बडऩगर (उज्जैन) में अपनी पदस्थापना के दौरान अवि प्रसाद की खासियत सामने आई थीं। महज आठ माह के कार्यकाल के दौरान ही उन्होंने 1100 दिव्यांगों को फ्री मेडिक्लेम पॉलिसी का लाभ दिलवाकर बडऩगर अनुभाग को देश में अलग पहचान दिला दी थी।
मूल रूप से यूपी के अवि प्रसाद उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद कम्पीटीशन की तैयारियों में जुट गए। वे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर चुन लिए गए। बतौर मैनेजर पोस्टिंग के ही अवि प्रसाद ने सिविल सर्विसेज क्रेक किया। वर्ष 2013 में आईपीएस सेलेक्ट हुए थे। यूपीएससी वर्ष 2014 की परीक्षा में उन्हें 13वीं रैंक मिली।

अवि प्रसाद ने राजनीति बहुत करीब से देखी है। उनके दादा टम्बेश्वर प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रहे हैं। यही कारण है कि वे राजनेताओं को खुद पर कभी हावी नहीं होने देते।आईएएस अवि प्रसाद ने दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान निकट आईं आईएएस रिजु बाफना से विवाह किया था पर यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला। कुछ ही साल में दोनों अलग हो गए। रिजु बाफना अभी शाजापुर की कलेक्टर हैं।

आंध्र प्रदेश की 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से उन्होंने दूसरी शादी की। विवाह के बाद मिशा सिंह ने एमपी केडर ले लिया पर अवि प्रसाद से करीब चार साल में संबंध विच्छेद हो गए। वे अभी रतलाम कलेक्टर हैं। आईएएस अवि प्रसाद ने अब 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से तीसरी शादी की है। 11 फरवरी को दोनों कूनो राष्ट्रीय उद्यान में विवाह बंधन में बंधे। अंकिता धाकरे वर्तमान में राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!