एमपी में सोमवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल, करैरा में वकील की हत्या से आक्रोश

जबलपुर. एमपी के शिवपुरी जिले के करैरा में एक अधिवक्ता संजय सक्सेना को गोली मार कर की गई दिनदहाड़े हत्या के विरोध में पूरे राज्य के वकीलों ने सोमवार 16 फरवरी को प्रतिवाद दिवस मनाएंगे. इस दौरान वे न्यायलीयन कार्य से विरत रहेंगे.

उल्लेखनीय है कि करैरा थाना पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ा. पता चला है कि जमीन विवाद में सुपारी देकर वकील संजय सक्सेना की हत्या कराई गई है. अधिवक्ता की हत्या के विरोध में स्टेट बार कॉउंसिल ने प्रतिवाद दिवस मनाने का ऐलान किया है. इस कारण सोमवार को प्रदेशभर में वकील कोर्ट में हाजिर नहीं होंगे.

एडवोकेट संजय सक्सेना की हत्या के मामले में करैरा पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है. इनमें से एक घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो अन्य आरोपियों से पुलिस फिलहाल करैरा थाने में पूछताछ कर रही है. हत्याकांड के मामले में पकड़े गए आरोपियों में 25 वर्षीय गोलू पुत्र अरविंद रावत, निवासी घुघसी, थाना बड़ौनी, 23 वर्षीय पपेंद्र पुत्र हरदास रावत, निवासी चांदपुर, डबरा और 24 वर्षीय जहीर पुत्र रफीक निवासी घुघसी थाना बड़ौनी शामिल हैं. िगरफ्तार आरोपियों में से पपेंद्र को शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ा गया. उसके पैर में गोली लगी है. ये बात भी सामने आई है जमीन विवाद में सुपारी देकर संजय सक्सेना की हत्या कराई गई है.

प्रदेश भर में सोमवार को प्रतिवाद दिवस

वकील की गोली मारकर की गई हत्या से प्रदेशभर में गुस्सा जताया जा रहा है. मप्र स्टेट बार कॉउंसिल ने इसके विरोध में सोमवार को प्रतिवाद दिवस मनाने का निर्णय लिया है. कॉउंसिल ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया. इसके अंतर्गत सोमवार को प्रदेशभर के वकील अदालतों में हाजिर नहीं होंगे.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!