सागर/ढाना। मध्यप्रदेश शासन के अपर लोक अभियोजक एवं समाजसेवी दीपक पौराणिक की पहल पर इस वर्ष भी गौ माता के गोबर, पंचगव्य, शुद्ध मिट्टी और गंगा-नर्मदा सहित पवित्र नदियों के जल से भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। आयोजन का यह 14वां वर्ष है।
पौराणिक ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण कर उनका नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य घर-घर में पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाओं की स्थापना को बढ़ावा देना और पीओपी की प्रतिमाओं का उपयोग कम करना है। गणेश चतुर्थी से पहले प्रतिमाओं का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। वितरण स्थल की जानकारी जल्द दी जाएगी। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी प्रतिमाओं के घर में ही विसर्जन की व्यवस्था की जाएगी।

