सांसद निधि से परशुराम भवन के लिए 10 लाख की मदद, सर्व ब्राह्मण समाज ने दिग्विजय सिंह का किया सम्मान

सागर ब्यूरो

भगवान श्री परशुराम भवन के निर्माण के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कराने पर सर्व ब्राह्मण समाज, सागर ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह का सम्मान किया। समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल, सम्मान पत्र और भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा भेंट कर सहयोग के लिए आभार जताया।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्री परशुराम भवन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा। भवन के निर्माण में मिली आर्थिक सहायता से कार्य को गति मिलेगी। इस दौरान समाज की ओर से श्री सिंह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सहयोग की अपेक्षा जताई गई।
सम्मान समारोह में सर्व ब्राह्मण समाज, सागर के अध्यक्ष पं. श्री रामावतार पांडे, पं. श्री संतोष कुमार पाण्डेय (पूर्व अध्यक्ष, नगर निगम सागर), पं. श्री राजेंद्र पाण्डेय ‘गुरुबाबा’ (अध्यक्ष, पुजारी संघ), पं. श्री अजय दुबे, पं. श्री प्रेमेन्द्र रिछारिया (गोलू), पं. श्री अनिल तिवारी (एस.वी.एन.), पं. श्री अमित दुबे (रामजी), पं. श्री मुकुल पुरोहित, पं. श्री रामकुमार पचौरी, पं. श्री कपिल पचौरी (गोलू), पं. श्री मरवेंद्र मिश्रा, पं. श्री निशात दुबे (बट्टू), पं. श्री सुरेंद्र तिवारी, पं. श्री चैतन्य कृष्ण पाण्डेय, पं. श्री आशीष गोस्वामी, पं. श्री बसंत तिवारी, पं. श्री ललित बाजपेयी, पं. श्री मृदय पंड्या, पं. श्री अतुल जी सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समाज की ओर से कहा गया कि भगवान श्री परशुराम भवन के निर्माण में यह सहयोग समाज के लिए महत्वपूर्ण है और इसके लिए श्री दिग्विजय सिंह का आभार व्यक्त किया गया।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!