पेपर लीक मामले के बीच एनटीए के 47 अफसर बर्खास्त, कोर्ट केस भी चलेगा, केंद्र सरकार का फैसला

नई दिल्ली. देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं  लेकर पिछले कुछ समय से उठ रहे विवादों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक शिक्षा मंत्रालय की ओर से एनटीए को लेकर अहम निर्णय लिया गया है. शिक्षा मंत्रालय राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) में सुधारों से जुड़े अहम फैसले लिए हैं. इसमें 47 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है. माना जा रहा है कि यह फैसला परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है.

एनटीए के 47 अधिकारी नौकरी से हटाए गए

दरअसल बीते कई दिनों से सरकार पर दबाव था कि नीट गडबड़ी मामले में सख्त फैसले लिए जाएं. इसी कड़ी में सरकार की ओर से भी कई अहम कदम उठाए जा चुके हैं. खुद पीएम मोदी ने एक दिन पहले वीडियो के जरिए ये जानकारी दी थी कि ढाई महीने में कितनी कार्रवाई की गई हैं. वहीं इस बीच एक और बड़ा फैसला लिया गया है. इसके तहत एनटीए के 47 अधिकारियों को नौकरी से हटा दिया गाय है.

कुछ अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई भी होगी

सूत्रों की मानें तो सुधार को लेकर किए गए फैसलों में हटाए गए अधिकारियों समेत कुछ एनटीए के अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की भी जानकारी सामने आई है. दरअसल नीट परीक्षा में बड़े सुधार लाने की दिशा में अहम कदम उठाए गए हैं.  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 47 अधिकारियों को नौकरी से हटा दिया है. इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी. बताया जा रहा है कि आगे और भी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे.

विवाद के बाद बढ़ा सुधार का दबाव

पिछले कुछ समय से नीट परीक्षा की पारदर्शिता और संचालन को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. परीक्षा प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और एजेंसी की कार्यप्रणाली पर विपक्ष के साथ-साथ छात्रों और अभिभावकों ने भी कई तरह की चिंताएं जताई हैं.इन्हीं मुद्दों को देखते हुए केंद्र सरकार पर परीक्षा प्रणाली में सुधार लागू करने का दबाव बढ़ा.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!