दतिया में नरोत्तम का टिकट कटने से नाराज़ समर्थकों का प्रदर्शन उग्र, पुलिस से झड़प, धारा 163 लागू

दतिया. एमपी के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया. शुक्रवार शाम 5:30 बजे शुरू हुआ चक्काजाम शनिवार सुबह करीब 5 बजे तक जारी रहा, जिससे ग्वालियर-झांसी हाईवे पर लगभग 15-20 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई. 12 घंटे भारी बवाल के बाद कलेक्टर ने धारा 163 लागू कर दी है. साथ ही उन्होंने बिना अनुमति सभा और जुलूस निकालने पर प्रतिबंधित लगा दिया है.

शनिवार तडके करीब 4:30 बजे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई. प्रशासन के अनुसार पथराव में एसपी, भांडेर एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल हुए. इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए. जिसके बाद अधिकांश प्रदर्शनकारी पास बने भाजपा कार्यालय की ओर भाग खड़े हुए. कलेक्टर के अनुसार लाठीचार्ज नहीं किया गया. वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी ने पदों से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही बीजेपी कार्यालय में तालाबंदी कर दी गई है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!