सागर ब्यूरो
मध्य प्रदेश के सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में बीजेपी नेता अनिल श्रीवास्तव ने महिला स्टाफ से बदसलूकी की है। बीजेपी नेता पर लेडी डॉक्टर,नर्सिंग स्टाफ को बैड टच करने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप है। विरोध में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने काम बंद कर अस्पताल के मुख्य गेट पर चक्काजाम कर दिया। डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव की गिरफ्तारी की मां को लेकर प्रदर्शन किया। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बीएमसी प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। बवाल के बाद पुलिस ने BJP नेता के खिलाफ FIR दर्ज की है।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में छेड़छाड़ और गोली मारने की धमकी पर बीएमसी स्टाफ ने किया प्रदर्शन।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में छेड़छाड़ और गोली मारने की धमकी पर बीएमसी स्टाफ ने किया प्रदर्शन।
मध्य प्रदेश के सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में बीजेपी नेता अनिल श्रीवास्तव ने महिला स्टाफ से बदसलूकी की है। बीजेपी नेता पर लेडी डॉक्टर,नर्सिंग स्टाफ को बैड टच करने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप है। विरोध में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने काम बंद कर अस्पताल के मुख्य गेट पर चक्काजाम कर दिया।
डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव की गिरफ्तारी की मां को लेकर प्रदर्शन किया। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बीएमसी प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। बवाल के बाद पुलिस ने BJP नेता के खिलाफ FIR दर्ज की है।
रात 2 बजे मरीज को लेकर शुरू हुआ विवाद
पीड़िता ने बताया- गुरुवार रात करीब 2 बजे लक्ष्मी तिवारी नाम की मरीज को इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया था। मरीज के अस्पताल पहुंचने से पहले ही इलाज को लेकर लगातार फोन आने लगे थे। इलाज के दौरान मरीज के साथ आए दो लोगों ने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।
पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर उन्होंने नर्सिंग स्टाफ को धमकी दी। महिला स्टाफ का आरोप है कि एक व्यक्ति ने उनके साथ बैड टच किया। अस्पताल के बाहर देखकर गोली मारने की धमकी भी दी। धमकी देने वाला व्यक्ति अनिल पीपरा (अनिल श्रीवास्तव) है।महिला स्टाफ का कहना है कि घटना की सूचना रात में ही पुलिस और बीएमसी प्रबंधन को दे दी गई थी। पुलिस अस्पताल भी पहुंची, लेकिन उससे पहले अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने मरीज और उसके साथ आए लोगों को बाहर भेज दिया था।
स्टाफ का आरोप है कि पुलिस बिना किसी कार्रवाई के लौट गई। अस्पताल में ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में है। अगर अस्पताल में ही स्टाफ सुरक्षित नहीं रहेगा तो मरीजों का बेहतर इलाज भी प्रभावित होगा।
जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) मध्य प्रदेश ने महिला डॉक्टर के साथ कथित अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी की घटना की कड़ी निंदा की है। संगठन ने कॉलेज प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से डॉक्टरों का मनोबल प्रभावित हो रहा है।
JDA ने मांग की है कि 24 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही मामले को दबाने के आरोप में कॉलेज के डीन की जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
डॉक्टरों ने रखीं तीन प्रमुख मांगें
बीएमसी के जूडा अध्यक्ष डॉ. व्योमकृष्ण तिवारी ने कहा कि अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर और महिला स्टाफ खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। अस्पताल में डॉक्टरों और पूरे स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा पर्याप्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं।
आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। अस्पताल परिसर में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
भाजपा नेता और उसके साथी के खिलाफ FIR
मामले में एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि इलाज के दौरान बीएमसी स्टाफ से अभद्रता करने के मामले में शिकायत मिली है। शिकायत पर अनिल श्रीवास्तव और लक्ष्मी तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। उधर भाजपा नेता अनिल ने आरोपों को निराधार बताया है।


