टीकमगढ़: केशवगढ़ में सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

टीकमगढ़ ब्यूरो 

जतारा जनपद की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में 28 जून को सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर बरगद के पेड़ के नीचे किया गया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रामकुमारी यादव एवं प्रियंका जैन, आशा कार्यकर्ता राममूर्ति पाल, जानकी आदिवासी, रामकुमार यादव तथा लक्ष्मी साहू, माध्यमिक शाला के प्राचार्य मुकुंद सिंह परमार, प्राथमिक शाला खुशीपुरा के शिक्षक कैलाश पाल सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अभियान के तहत 28 जून को आंगनवाड़ी के दोनों केंद्रों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 एवं 30 जून को आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाएंगे।
सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन ने सभी आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं से अपील करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत केशवगढ़ का कोई भी 0 से 5 वर्ष का बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से शासन द्वारा सौंपे गए इस तीन दिवसीय अभियान को पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ सफल बनाने का आग्रह किया।
उन्होंने ग्रामीणों से भी अनुरोध किया कि जिन परिवारों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे हैं, वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलवाकर इस अभियान को सफल बनाएं, ताकि ग्राम पंचायत केशवगढ़ पूर्णतः पोलियो मुक्त एवं स्वस्थ बन सके।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!