टीकमगढ़ ग्रीष्मकालीन फुटबॉल शिविर के अलग-अलग वर्ग के खेले गए दो सेमीफाइनल मैच

समीर खान, टीकमगढ़ 

टीकमगढ़ आज शनिवार दिनांक 30.05.26 टीकमगढ़ पुलिस ग्राउंड पर श्री मनोहर सिंह मंडलोई पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के निर्देशन में तथा श्री विक्रम सिंह कुशवाहा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के मार्ग दर्शन में 1 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी समर कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइन खेल परिसर पर किया जा रहा है। आज सुबह जूनियर वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैंच फिटनेस क्लब और टीकमगढ़ सिटी के मध्य खेला गया वहीं सीनियर वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैंच टर्मिनेटर और पैंथर इलेवन के मध्य खेला गया इन सेमी फाइनल मैच के विशेष अतिथि पुलिस पेंशनर्स टीकमगढ़ श्री खलील मोहम्मद खान श्री सुरेश दोंदेरिया, श्री उमाशंकर चतुर्वेदी, श्री जगतपाल सिंह, श्री गोविंद अहिरवार और श्री काजी हफीजुद्दीन थे फिटनेस क्लब जिसके कप्तान शेख अनीस और टीकमगढ़ सिटी जिसके कप्तान अमन खान थे इनके बीच खेला गया। इस मैच को फिटनेस क्लब ने 4-2 से जीतकर फाइनल मैं प्रवेश किया। फिटनेस क्लब की और से मारूफ ने 2 गोल, अनीश ने एक गोल ओर अर्सलान ने एक गोल किया जबकि टीकमगढ़ सिटी की तरफ से दोनों गोल रौनक खान ने किया। इस प्रकार जूनियर वर्ग में फिटनेस क्लब फाइनल मैं पहुंचने बाली पहली टीम बनी। सीनियर वर्ग मै एक मैच टर्मिनेटर जिसके कप्तान दिव्यांश खरे ओर पेंथर इलेवन जिसके कप्तान मोहम्मद आमिर इनके बीच खेला गया जिसमें दोनों टीम एक दूसरे के ऊपर 4- 4 गोल किया और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। टर्मिनेटर की तरफ से 2 गोल कप्तान दिव्यांश खरे, एक गोल कैफ राजा ओर एक गोल रचित वाल्मीक ने किया जबकि पैंथर क्लब की और से 2 गोल अश्विन अहिरवार, एक गोल लवित अहिरवार और एक गोल अरशद मोहम्मद ने किया। टर्मिनेटर की टीम दो मैच खेल के 4 अंक लेकर फाइनल मैं पहुंचने बाली पहली टीम बनी। आज के मैच के रेफरी जमन हाशमी ओर आशिफ खान रहे जबकि पूरे मैच का संचालन श्री अनूप मंडल जिला खेल प्रशिक्षक टीकमगढ़ द्वारा किया गया।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!