अनिल श्रीवास्तव पीपरा बने सागर केंद्रीय जेल की समिति के सदस्य

सागर। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की अनुशंसा पर उनके करीबी समर्थक एवं समाजसेवी अनिल श्रीवास्तव “पीपरा” को केंद्रीय जेल की अशासकीय संदर्शक समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र में सामाजिक सक्रियता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।
अनिल श्रीवास्तव लंबे समय से सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, जनकल्याण कार्यों एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों में उनकी सक्रिय सहभागिता रही है। यही कारण है कि उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
बताया जा रहा है कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अनिल श्रीवास्तव के कार्यों एवं संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उनके नाम की अनुशंसा की थी, जिसके बाद शासन स्तर पर उन्हें केंद्रीय जेल की अशासकीय संदर्शक समिति का सदस्य नियुक्त किया गया।
अशासकीय संदर्शक समिति का कार्य जेल प्रशासन एवं बंदियों से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन करना तथा सुधारात्मक सुझाव देना होता है। समिति के सदस्य समय-समय पर जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं और बंदियों के हित से जुड़े विषयों पर प्रशासन को सुझाव प्रदान करते हैं।
अनिल श्रीवास्तव की नियुक्ति पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे।
इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समर्थकों ने कहा कि भाजपा सरकार में ऐसे कार्यकर्ताओं को सम्मान एवं जिम्मेदारी दी जा रही है, जिन्होंने वर्षों तक संगठन एवं समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य किया

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!