इंदौर जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से रेप, चलते ट्रेन में हुई घटना से मचा हड़कंप

जबलपुर. इंदौर से चलकर जबलपुर आने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस के एक स्लीपर कोच में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना की खबर से हड़कम्प मचा हुआ है। घटनाक्रम करेली स्टेशन के पहले का बताया जा रहा है. युवती ने करेली स्टेशन पर शिकायत की, जिसके बाद ट्रेन के जबलपुर पहुंचने पर जांच शुरू की गई है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 22192 इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के करेली स्टेशन पहुंचने पर एस-7 पर उस समय हड़कम्प मच गया. जब एक युवती ने चलती ट्रेन में दुष्कर्म का आरोप लगाया. इस घटना से हड़कम्प मच गया और डिब्बे से कुछ युवकों को उतारने की भी खबर है. बताया जाता है कि ट्रेन के सुबह जबलपुर स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी के अधिकारी भी बताये कोच पर पहुंचे और जांच करते रहे. उसके पश्चात जब ट्रेन का रैक कोचिंग यार्ड में मेंटेनेेंस के लिए पहुंचा तब एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाती रही।

युवती को सड़क मार्ग से जीआरपी जबलपुर लाया गया

वहीं घटना को रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और युवती को सड़क मार्ग से करेली से जबलपुर लाया गया है. जीआरपी के अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जानकारी युवती से लेंगे और उसके बयान दर्ज करेंगे। बताया जाता है कि घटनाक्रम पिपरिया-करेली के बीच घटित हुई है. वहीं जीआरपी जबलपुर थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत से घटनाक्रम की जानकारी के लिए संपर्क किया गया, किंतु उनसे संपर्क नहीं हो सका.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!