पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा कैंडिडेट के लिए नामांकन किया. सीएम के साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा व शिवेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.
नामांकन के बाद अमित शाह ने कहा उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा और बिहार के विकास के सारे मायने को उन्होंने गति देने का काम किया. उन्होंने अपने शासन काल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया. उन्होंने न केवल बिहार की सड़कों को गांव तक जोड़ा उसकी स्थिति में भी सुधार किया. इतने लंबे कार्यकाल में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा.
भ्रष्टाचार का आरोप लगे बिना इतना लंबा राजनीतिक सफर शायद ही किसी ने तय किया होए जो नीतीश कुमार ने तय किया है. उनका जो कार्यकाल मुख्यमंत्री होने के नाते हैंए उसे बिहार के लोग याद भी करेंगे और उसका सम्मान भी करेंगे. मैं फिर से नितिन नवीन और नीतीश कुमार का राज्यसभा में आने पर स्वागत करता हूं.










