ईरानी जंगी जहाज पर श्रीलंका के पास खतरनाक हमला, 100 से अधिक लोग लापता

कोलंबो. श्रीलंका के गाले तट के पास ईरान के आधुनिक युद्धपोत आइरिस देना पर कथित पनडुब्बी हमला होने की खबर से हिंद महासागर में हलचल मच गई है। जहाज पर मौजूद 180 क्रू में से 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि कई घायल हैं और बचाव अभियान जारी है.
ईरानी नौसेना के जंगी जहाज आइरिस देना पर हुए हमले ने हिंद महासागर में खलबली मचा दी है. श्रीलंका के तट के पास हुए इस हादसे के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारी है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

श्रीलंका के पास ईरानी जहाज पर बड़ा हमला

ईरान का एक बेहद आधुनिक जंगी जहाज आइरिस देना श्रीलंका के गाले शहर के तट से लगभग 40 समुद्री मील दूर डूबने लगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जहाज पर पनडुब्बी से हमला किया गया था, जिसके बाद जहाज से मदद की गुहार भेजी गई. यह इलाका श्रीलंका की समुद्री सीमा के ठीक बाहर है. जैसे ही इस हमले की खबर मिली, श्रीलंका की नौसेना और वायुसेना तुरंत हरकत में आ गई. विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे के बाद 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि कम से कम 78 लोग घायल हुए हैं.

बचाव कार्य में जुटी टीमें

जब यह हादसा हुआ, उस समय जहाज पर 180 लोगों का क्रू मौजूद था. सुबह तड़के जब जहाज में पानी भरना शुरू हुआ, तो अफरा-तफरी मच गई. श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने संसद में जानकारी दी कि बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. अब तक 30 घायल नाविकों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है. गाले के मुख्य अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके. नौसेना और वायुसेना मिलकर लापता लोगों की तलाश कर रही है, लेकिन समुद्र की लहरों के बीच यह काम काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!