सागर में जुटे प्रदेशभर के बस आपरेटर्स, 2 मार्च से थमेंगे बसों के पहिए

सागर ब्यूरो 

मध्यप्रदेश सरकार की परिवहन नीति के विरोध में रविवार को संपूर्ण प्रदेश के बस आपरेटर्स की सागर में सम्मेलन हुई। इसमें 2 मार्च से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया।

मध्यप्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के सानिध्य में प्रदेश के 55 जिलों के 400 से अधिक बस ऑपरेटर्स एवं 55 जिलों के अध्यक्ष, प्राइम रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा, मध्यप्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता में सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ। शासन की परिवहन नीति के ख़िलाफ़ प्रदेश से आये जिला प्रमुखों ने मुखरता से अपने विचार व्यक्त किये, सभी ने प्रशासन द्वारा लाई जा रही दमनकारी नीति का विरोध किया शासन जो प्राइवेट बस ऑपरेटरो को मोटर मालिक से किराएदार बनाने की योजना बनना कर प्रदेश में राष्ट्रीकरण करना चाहा रहा है इससे संचालित प्राइवेट बस ऑपरेटर का व्यवसाय समाप्त हो जाएगा ।इस संबंध में उपस्थित प्रदेश के सभी ऑपरेटरो ने निर्णय लिय की

1. दिनाक 24/12/2025 को राजपत्र में संशोधन का प्रारूप प्रकाशित किया गया है, उसे वापस ले कर समाप्त किया जाए ।
2. दिनाक 29/01/2026 को राजपत्र में किया गया संशोधन प्रकाशित किया गया है, उसे पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए ।
3. वर्तमान में जिस व्यवस्था के साथ प्रदेश में बस संचालन किया जा रहा है, उसे यथावत रखा जाए ।

उक्त मांगो को शीघ्र मान कर जनहित में निर्णय ले अन्यथा प्रदेश के समस्त बस ऑपरेटर अपनी यात्री बसों को खड़ी कर दिनाक 2/03/2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जावेगे ।

उक्त सम्मेलन का संचालन जयकुमार जैन महामंत्री,वीरेंद्र साहू (जबलपुर) ने किया एवं अशोक श्रीवास्तव,अतुल दुबे ने आभार माना ।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!