ये हैं झारखंड की अधिकारी मिताली जो नौकरी के पहले दिन ही 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गईं

रांची एजेंसी 

झारखंड की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कोडरमा जिले में तैनात सह रजिस्ट्रार मिताली शर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हजारीबाग एसीबी टीम ने की।
जानकारी के अनुसार, मिताली शर्मा ने कोडरमा व्यापार सहयोग समिति के एक सदस्य से 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और पहली किस्त के रूप में दिए जा रहे 10,000 रुपये लेते ही उन्हें धर दबोचा।
बताया जा रहा है कि मिताली शर्मा की यह पहली पदस्थापना थी और इसी दौरान उन्होंने रिश्वत की मांग की थी। एसीबी ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर जांच एवं कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, एसीबी ने रिश्वत की राशि को रासायनिक परीक्षण (फेनॉलफ्थलीन टेस्ट) के जरिए सत्यापित किया, जिसमें रकम पर उंगलियों के निशान और रासायनिक प्रतिक्रिया स्पष्ट रूप से सामने आई। इसके बाद आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर कोडरमा थाना ले जाया गया।
एसीबी अधिकारियों का कहना है कि यह मामला राज्य में सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश है। विभाग ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ निलंबन और आगे की विभागीय जांच की अनुशंसा की है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!