बांग्लादेश की राजनीति की दिग्गज नेता और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का मंगलवार (30 दिसंबर 2025) को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनकी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर की पुष्टि की. खालिदा जिया लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं और ढाका के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.










