पहले वनडे में आस्ट्रेलिया ने भारत को हराया, विराट-रोहित रहे फ्लाप

पर्थ. वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल की कप्तानी के सफर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. पर्थ में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक के सामने टीम इंडिया की बल्लेबाजी पस्त नजर आई. यहां तक कि लंबे समय बाद टीम में लौटे विराट कोहली और रोहित शर्मा कोई भी असर नहीं छोड़ सके. बारिश की दखल से बुरी तरह प्रभावित इस मैच में टीम इंडिया ने 136 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली.

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में रविवार 19 अक्टूबर को सीरीज का पहला वनडे मैच खेला गया. ये मैच दोनों टीम के लिए खास था. टीम इंडिया इस मैदान पर पहला वनडे मैच खेल रही थी. वहीं ऑस्ट्रेलिया को कभी भी इस मैदान पर जीत नहीं मिली थी. टीम इंडिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही थी. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम कई सीनियर खिलाडिय़ों के बिना उतर रही थी. टीम इंडिया के दोनों दिग्गज फेल हुए, जबकि ऑस्ट्रेलियाई डेब्यूटेंट (मैथ्यू रेनशॉ और मिचेल ओवन) ने अपना योगदान दिया. इसका नतीजा ये हुआ कि इस मैदान पर पिछले तीनों ओडीआई मैच हारने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली जीत मिल ही गई.

टीम इंडिया की हार की कहानी तो उसकी बैटिंग के दौरान ही लिख दी गई थी, जब पर्थ की एकदम ताजा पिच पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों ने अपना कहर बरपा दिया. इस सीरीज को और खास तौर पर इस मैच को विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी के लिए प्रचारित किया जा रहा था लेकिन दोनों स्टार बल्लेबाजों को मिचेल स्टार्क और जॉश हेजलवुड ने सिर्फ 6 ओवर के अंदर पवेलियन लौटा दिया. शुभमन गिल भी कप्तानी के डेब्यू में कुछ खास नहीं कर सके, जबकि श्रेयस अय्यर का बाउंस और हेजलवुड से 36 का आंकड़ा यहां भी बना रहा.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!