वेस्ट सेन्ट्रल रेल्वे मज़दूर संघ के पदाधिकारियों ने सहायक मंडल अभियंता से भेंट की

सागर ब्यूरो 

पश्चिम मध्य रेल्वे की मान्यता प्राप्त यूनियन वेस्ट सेन्ट्रल रेल्वे मज़दूर संघ ने सागर के नवागत सहायक मंडल अभियंता श्री मनीष शर्मा से सौजन्य भेंट वार्ता की। बैठक में सागर सेक्शन के रेलवे आवासों की जर्जर स्थिति व इंजीनियरिंग विभाग के रेल कर्मचारियों के ड्युटी से संबंधित समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया। थर्ड लाईन में अलग से चाबीदारों की पोस्टिंग किए जाने, इंजीनियरिंग विभाग के रेल कर्मचारीयों के स्वानुरोध पर लगे स्थानांतरण आवेदनों पर शीघ्र आदेश जारी किए जाने, रेलवे कालोनीओ में पानी निकासी हेतु नालियों की मरम्मत निर्माण कराने आदि पर बात की गई। जिस पर नवागत ADEN सागर द्वारा अतिशीघ्र उक्त समस्याओं के हल कराए जाने का आश्वासन दिया गया। इस प्रतिनिधि मंडल में WCRMS जबलपुर मंडल संरक्षक अनुज तिवारी, शाखा अध्यक्ष बनवारी लाल मीना, शाखा सचिव डॉ मो शमशाद, अशोक परिहार, बी सी निरंजन, रामकेश मीना, राहुल वर्मा, संजीव तिवारी, बी एस मीना जसवंत मांझी, रंजीत कोली आदि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!