बड़ामलहरा में अज्ञात वाहन ने 15 गायों को कुचला

छतरपुर संवाददाता

जिले के बड़ामलहरा में गंज तिराहा, बिजली कार्यालय और तहसीलदार कार्यालय के सामने एक अज्ञात वाहन ने करीब 15 गायों को कुचल दिया। इस हादसे में सभी गायों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद भी पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

लोगों का आरोप है कि नगर परिषद के कर्मचारियों ने मृत गायों के शवों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर शहर के बाहर खुले में फेंक दिया। न तो उनका पोस्टमॉर्टम किया गया और न ही दफनाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान कुत्ते और कौवे मृत गायों के शवों पर मंडराते रहे।

आक्रोशित होकर बजरंग दल ने दोपहर करीब एक बजे बड़ामलहरा बस स्टेंड के पास चक्काजाम कर दिया। वह आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। इस दौरान मौके पर एसडीएम समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!