शिवसेना का दशहरा पुरस्कार वितरण समारोह 21 नवंबर को होगा

सागर। विजय दशमी पर दशहर) चलसमारोह के दौरान शिवसेना संगठन द्वारा आयोजित मार्शल आर्ट कला अखाड़ा, श्री नवदुर्गा साज सज्ज झांकी एवं बैड धमाल पार्टी प्रतियोगिता के पुरस्कार का वितरण 21 नवंबर 2026 शनिवार को शाम 7 वजें से शिव मंदिर के पास गुजराती बाजार सागर में किया जावेगा. उक्त जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के आयोजक शिवसेना राज्य उपप्रमुख पप्पु तिवारी ने बताया कि निर्णायक मंडल ने 15 काली कमेटी 10 अखाड़े एवं 8 बैंड धमाल पार्टियों को सम्मानित सर्वश्रेष्ट आर्ट कला, कला, साज-सज्जा एवं शानदार प्रदर्शन के लिए चयनित किया है। जिन्हें अतिथियों द्वारा शील्ड, शाल एवं पुष्प मालाओं से पुरुषकृत किया जावेगा दशहरा पुरुषकार वितरण समारोह में अखाड़ा, बैंड धमाल, काली कविरियों के अलावा विविध क्षेत्रो में उल्लेखनीय कार्य करने वाली. स्वयंसेवी संस्थाओं पुलिस प्रशासन अधिकारी जनो को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा ।
पप्पु तिवारी ने काली कमेटी, बैक धमाल पार्टी, एवं अखाड़ा कमेटियों से सम्मान समारोह में शामिल होने की अपील की है ।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें