केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने कैंसर मरीजों को बड़ी राहत देते हुए 137 एंटी-कैंसर दवाओं की कीमतों में कटौती की है. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने इन दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की सीमा तय की है. नई कीमतें 9 नवंबर से लागू हो गई हैं. इससे कुछ दवाओं के दाम करीब 50 फीसदी या उससे अधिक घट गए हैं.

एनपीपीए के मुताबिक, 85 फार्मा कंपनियों ने 1,364 एंटी-कैंसर फॉर्मूलेशन की संशोधित कीमतें जारी की हैं. इनमें 679 ब्रांड की दवाओं के दाम 50 फीसदी से अधिक घटाए गए हैं. कुछ दवाओं की कीमतों में अधिकतम 96.45 फीसदी तक की कमी हुई है. इससे महंगे इलाज का खर्च कम होने और मरीजों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है.

नई एमआरपी से ज्यादा वसूली पर करें शिकायत

निर्देशों के अनुसार, कोई भी केमिस्ट या अस्पताल की फार्मेसी दवाओं की नई अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) से ज्यादा राशि नहीं वसूल सकेगी. यदि कोई विक्रेता निर्धारित कीमत से अधिक पैसे मांगता है, तो मरीज Pharma Jan Samadhan पोर्टल या एनपीपीए की हेल्पलाइन 1800-111-255 पर शिकायत कर सकते हैं.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें