लव स्टोरी का खौफनाक अंत : भोपाल में आरटीओ की लेडी इंस्पेक्टर की हत्या, ब्यॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड

भोपाल कार्यालय

 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में महिला आरटीओ इंस्पेक्टर की हत्या का मामला सामने आया। 45 वर्षीय मीनाक्षी गोखले का शव उनके घर में खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस के मुताबिक, उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी ने कथित तौर पर हथौड़े से सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पवन ने घर से कुछ दूरी पर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना भंवरी जोड़ स्थित लेखपाल कॉलोनी की है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे मीनाक्षी की रूममेट ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की वरिष्ठ टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना हथौड़ा भी बरामद हु

पुलिस के अनुसार, सीधी निवासी पवन कुमार द्विवेदी दो दिन पहले इंदौर से भोपाल आया था और मीनाक्षी के घर पर ही ठहरा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार देर रात दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। आशंका है कि विवाद के दौरान पवन ने हथौड़े से मीनाक्षी के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने घर से करीब 20 मीटर दूर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें