चढ़ते पारे के कारण सागर में स्कूलों का समय बदला, सुबह 7.30 बजे से लगेंगे सभी स्कूल

सागर ब्यूरो 

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, आईसीएसई, सीबीएसई, अनुदान प्राप्त तथा अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नया समय लागू किया गया है। अब सभी स्कूल आगामी आदेश तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे।
प्रशासन ने यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि तेज धूप और लू के प्रभाव से विद्यार्थियों को बचाया जा सके। दोपहर के समय तापमान लगातार बढ़ने से बच्चों के बीमार होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में स्कूल समय में यह बदलाव अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए राहतभरी खबर माना जा रहा है।
जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विद्यार्थियों को पर्याप्त पानी, छायादार व्यवस्था और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!