चलती बस में एसआई ने महिला डॉक्टर से की छेड़खानी

इंदौर ब्यूरो 

इंदौर से नागदा जा रही एक महिला डॉक्टर के साथ चलती बस में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस विभाग में पदस्थ एसआई मुन्नालाल सोलंकी ने बस के अंदर महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गलत तरीके से छूने की कोशिश की। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई मुन्नालाल सोलंकी को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच नागदा मंडी थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी को सौंपी गई है।
महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना इंदौर से नागदा बस के जरिए अपडाउन करती हैं। बुधवार को जब बस हरिफाटक ब्रिज के पास पहुंची, तभी एसआई मुन्नालाल सोलंकी आकर उनकी सीट के पास बैठ गए। डॉक्टर के अनुसार कुछ देर बाद एसआई ने उनकी कमर पर हाथ रखकर गलत तरीके से छूने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया और दूसरी सीट पर बैठने को कहा, तो एसआई भड़क गए और गालीगलौज करने लगे। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान एसआई ने उनका मोबाइल छीनकर फेंक दिया। शिकायत मिलने पर एसपी प्रदीप शर्मा ने एस आई को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!