बाढ़ राहत घोटाले की आरोपी श्योपुर तहसीलदार अमिता सिंह गिरफ्तार

भोपाल ब्यूरो 

वर्ष 2021 के चर्चित बाढ़ राहत घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने श्योपुर की तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को बड़ौदा थाना पुलिस ने उन्हें ग्वालियर स्थित उनके निवास से हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें श्योपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में महिला जेल शिवपुरी भेजने के आदेश दिए।

जानकारी के अनुसार, अमिता सिंह तोमर उस समय बड़ौदा तहसील में पदस्थ थीं, जब बाढ़ प्रभावितों को राहत राशि वितरण में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। जांच में खुलासा हुआ कि मुआवजा वितरण के दौरान काल्पनिक और अपात्र नामों को भुगतान किया गया, जबकि वास्तविक पीड़ितों को राहत से वंचित रखा गया। इस पूरे प्रकरण में सरकारी खजाने को करीब ढाई करोड़ रुपये की क्षति पहुंचने का अनुमान है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!