जहरीली शराब कांड के 30 हजार के इनामी मनीष लोधी का शॉर्ट एनकाउंटर

सागर। जहरीली शराब कांड में लंबे समय से फरार चल रहे 30 हजार रुपए के इनामी आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार तड़के करीब 3 बजे मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी के पास पुलिस और आरोपियों का आमना-सामना हुआ। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान मनीष लोधी और उसके साथी आशीष साहू ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में मनीष के पैर में गोली लगी, जबकि भागने के प्रयास में आशीष साहू भी घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गय
दो कट्टे, पांच कारतूस और बेसबॉल बैट बरामद
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से दो देशी कट्टे, पांच कारतूस और एक बेसबॉल बैट बरामद किया गया है। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और दोनों घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और विस्तृत जांच जारी है।
30 हजार रुपए का था इनाम
मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को सागर जिले के बंडा एवं विनायका क्षेत्र से जुड़े जहरीली शराब प्रकरण में पुलिस वांछित बता रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। 16 सितंबर को उसकी गिरफ्तारी पर घोषित इनाम को 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपए किया गया था। इससे पहले पुलिस उसकी तलाश में मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात तक संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी थी।
शराब कांड के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज
सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस और आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज की थी। मामले में कई लोगों को आरोपी बनाया गया है और गिरफ्तारियां भी हुई हैं। मनीष लोधी को इस प्रकरण में प्रमुख वांछित आरोपियों में शामिल बताया गया था।
पहले भी हुआ था आरोपी का एनकाउंटर
इसी मामले में इससे पहले आरोपी रवि लखेरा भी पुलिस के साथ हुई संक्षिप्त मुठभेड़ में घायल हुआ था। 11 सितंबर को बरायठा जंगल क्षेत्र में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें