उत्तरप्रदेश में चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपए देने का वादा

लखनऊ ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ शुरू की जाएगी। पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। योजना को लेकर पार्टी की ओर से आगे पात्रता, प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी दिए जाने की संभावना है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!