बीएमसी नर्सिंग कॉलेज को मिली 60 सीटों की सौगात, बुंदेलखंड के विघार्थियों को राहत

सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) के शासकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग को 60 सीटों की मंजूरी मिल गई है। वर्ष 2024 में प्रवेश पर रोक लगने के बाद डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर के लगातार प्रयासों से अब नर्सिंग कॉलेज को फिर से बड़ी उपलब्धि मिली है।
60 सीटें शुरू होने से सागर के साथ दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा का अवसर मिलेगा। साथ ही प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ तैयार होने से बीएमसी सहित आसपास के शासकीय अस्पतालों को भी लाभ होगा।
डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभार जताया। बीएमसी मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जैन ने इसे संस्थान के शैक्षणिक एवं चिकित्सीय विस्तार की दिशा में मील का पत्थर बताया।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!