नई दिल्ली. अगले साल पांच राज्यों में होने वाले चुनावों से पहले भाजपा ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में अपनी नई टीम की घोषणा की. इसमें क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर खास जोर दिया गया है, जिसमें अनुभवी नेताओं और युवा चेहरों का मिश्रण है जिन्हें अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
इस टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पार्टी के मुख्य संगठनात्मक ढांचे में वापसी हुई है, उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. एक और अहम नाम जो सामने आया है, वह है राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का, जिन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से छह महिलाएं हैं, जो पार्टी की अहम भूमिकाओं में महिलाओं की ज़्यादा भागीदारी को बढ़ावा देने का संकेत है. इसके अलावा, चार महिला सचिव और एक महिला महासचिव भी हैं, साथ ही मुस्लिम समुदाय से भी दो लोग शामिल हैं. नितिन नवीन को अपनी नई टीम के गठन में पीएम मोदी और अमित शाह का भी भरपूर सहयोग मिला. बीजेपी की नई टीम का ऐलान करने के तुरंत बाद नितिन नवीन ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी. मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.
बीजेपी की नई टीम में ये नेता जिम्मेदारी संभालेंगे
राष्ट्रीय महासचिव (संगठन): बी.एल. संतोष – दिल्ली
राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन): शिवप्रकाश – मुंबई
राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन): सौदान सिंह – चंडीगढ़
राष्ट्रीय महासचिव (महामंत्री):
विनोद तावड़े – महाराष्ट्र
सुनील बंसल – दिल्ली
बिप्लब कुमार देब – त्रिपुरा
स्मृति ईरानी – उत्तर प्रदेश
डॉ. सतीश पूनिया – राजस्थान
गजेंद्र पटेल – मध्य प्रदेश
हरीश द्विवेदी – उत्तर प्रदेश
संजय भाटिया – हरियाणा
13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
राजस्थान से वसुंधरा राजे
उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत
आंध्र प्रदेश से राम माधव
ओडिशा से बैजयंत पांडा
आंध्र प्रदेश से डी. पुरंदेश्वरी
उत्तर प्रदेश से रेखा वर्मा
गुजरात से वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
महाराष्ट्र की डॉ. भारती पवार
पंजाब से मनप्रीत सिंह बादल
मध्य प्रदेश के लाल सिंह आर्य
कर्नाटक से से प्रो. एम. नागराजा
उत्तर प्रदेश के प्रो. तारिक मंसूर
पश्चिम बंगाल से डॉ. मधुचंद्र
बीजेपी की नई टीम में 16 रााष्ट्रीय मंत्री
कविता पाटीदार – मध्य प्रदेश
के. सुरेंद्रन – केरल
डॉ. भोला सिंह – उत्तर प्रदेश
डॉ. प्रदीप वर्मा – झारखंड
जगदीश ईश्वरभाई पटेल – गुजरात
डॉ. संदीप पाठक – दिल्ली
फांगनोन कोन्याक – नागालैंड
संगीता यादव – उत्तर प्रदेश
अनिल एंटनी – केरल
डॉ. एम. वेंकटेशन – तमिलनाडु
मनोज टिग्गा – पश्चिम बंगाल
सिद्धार्थ शंभु – बिहार
डॉ. स्वदेश सिंह – दिल्ली
मृगांका देव बर्मन – असम
रोहन गुप्ता – गुजरात
जय प्रकाश – दिल्ली
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
पीयूष गोयल – महाराष्ट्र
राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष
राजेश मंगल – राजस्थान.


