छत्तीसगढ़ के दो आईएएस अफसरों की मनमानी की शिकायत पहुंची लोकसभा, विशेषाधिकार हनन का नोटिस

नई दिल्ली/रायपुर. छत्तीसगढ़ के दुर्ग से सांसद विजय बघेल ने दो प्रमोटी आईएएस अधिकारियों की विशेषाधिकार हनन की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की है। शिकायत में उन्होंने दोनों अफसरों पर जन प्रतिनिधियों के प्रति रवैया ठीक न होने की बात की गई है। इस मामले में लोकसभा सचिवालय ने राज्य शासन से जवाब भी मांगा है.

 सांसद ने लगाये हैं ये गंभीर आरोप 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग सांसद विजय बघेल ने दो प्रमोटी आईएएस अधिकारियों में भिलाई नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त राजीव कुमार पांडेय और भिलाई-चरोदा नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त डीएस राजपूत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत की है। सांसद का आरोप लगाया कि ये दोनों न तो फोन उठाते हैं और न ही जनहित से जुड़े मामलों में मांगी गई जानकारी मुहैया कराते हैं.

क्या कहना है सांसद का 

सांसद विजय बघेल के अनुसार शिकायत किसी एक मामले को लेकर नहीं, बल्कि लंबे समय से अधिकारियों के काम करने के तरीके को लेकर की गई है। सबसे बड़ी बात ये है कि दोनों अधिकारी जनप्रतिनिधियों को कोई जवाब नहीं देते थे और मनमाने तरीके से काम कर रहे थे।

रायपुर सांसद भी लगा चुके हैं आरोप

आपको बता दें इससे पहले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगा चुके हैं। लोकसभा अध्यक्ष को सौंपे गए शिकायत पत्र में उन्होंने कहा था कि फोन पर बातचीत के दौरान अमित कटारिया ने उनसे जो करना है कर लो, कहा और मिसबिहेव किया था.

18 मई को लिखा था पत्र 

आपको बता दें दुर्ग सांसद ने 18 मई को लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों का फोन न उठाने, जनहित से जुड़ी जानकारी न देने और मनमाने रवैये का आरोप लगाया था.

ये थी शिकायतें

शिकायत में बताया गया कि नगर निगमों में बिना टेंडर विकास कार्य शुरू कर दिया जाता है, बाद में भुगतान होता है। केंद्र सरकार की योजनाओं व 15वें वित्त आयोग की राशि में अनियमितताएं हैं। जिसके बाद शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोकसभा सचिवालय ने राज्य शासन से जवाब मांगा है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!