राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में धरती कांपी

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में रविवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. राहत की बात ये है कि इस भूकंप के बाद अभी तक कहीं से भी किसी प्रकार के जान या माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. हालांकि भूकंप के बाद लोग जरूर सहम गए. दिल्ली में आए भूकंप का मुख्य केंद्र राजधानी का उत्तरी जिला रहा. जहां रविवार सुबह 2.9 तीव्रता का भूकंप आया.

पूर्वोत्तर तक सुबह-सुबह कांपी धरती

सबसे पहले रविवार तड़के राजधानी दिल्ली में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार तड़के 4.14 बजे राजधानी दिल्ली में भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.9 दर्ज की गई. इस भूकंप का केंद्र राजधानी के उत्तरी जिला में जमीन के नीचे 8 किमी की गहराई में था. इस भूंकप से कही से भी किसी प्रकार का नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. दिल्ली के बाद पूर्वोत्तर के राज्य असम के बरपेटा में भी भूकंप आया. एनसीएस के मुताबिक, ये भूकंप सुबह 5.25 बजे आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 दर्ज की गई. इस भूकंप का केंद्र बरपेटा में जमीन की नीचे 4 किमी की गहराई में था.

अरुणाचल प्रदेश में भी आया भूकंप

इसके बाद पूर्वोत्तर के ही राज्य अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. ये भूकंप सुबह 5.38 बजे आया. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र तवांग में जमीन के नीचे 5 किमी की गहराई में था. इस भूकंप से भी अभी तक किसी भी प्रकार के जान या माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!