पीएफ का ब्याज अकाउंट में आना शुरू, अब खाते से 75% राशि निकाल सकेंगे

नई दिल्ली. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ अकाउंट होल्डर्स के खातों में 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज डालना शुरू कर दिया है. कई सब्सक्राइबर्स को ब्याज का पैसा क्रेडिट होने के मैसेज भी मिलने लगे हैं. हालांकि, अगर आपको अभी तक ईपीएफओ से कोई मैसेज नहीं मिला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ब्याज क्रेडिट करने का प्रोसेस चालू है.

हालांकि एसएमएस का इंतजार करने के बजाय, आप कई ऑफिशियल तरीकों से अपना पीएफ बैलेंस चेक करके यह आसानी से पता लगा सकते हैं कि ब्याज आया है या नहीं. आप 4 आसान तरीकों से चेक कर सकते हैं कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आपका पीएफ ब्याज जमा हुआ है या नहीं.

अब पीएफ अकाउंट से 75 प्रतिशत पैसा निकाल सकेंगे

ईपीएफओ ने हाल ही में पीएफ का पैसा निकालने को लेकर नियमों में बदलाव किए हैं. नए नियमों के तहत अब कोई भी ईपीएफओ मेंबर अपने पीएफ अकाउंट से पूरा पैसा आंशिक निकासी के रूप में नहीं निकाल सकेगा. अब ग्राहकों को अपने पीएफ अकाउंट में कुल एलिजिबल मेंबर बैलेंस का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा पीएफ अकाउंट में रखना होगा. इसे एक सीधे उदाहरण से समझा जा सकता है. अगर किसी कर्मचारी के पीएफ खाते में कुल एलिजिबल मेंबर बैलेंस 1 लाख रुपए हैं, तो नए नियम के मुताबिक 25 हजार  को खाते में ही छोडऩा अनिवार्य होगा. इस राशि को निकालने की अनुमति नहीं होगी. इसके बाद जो शेष 75 हजार बचेंगे, उसे ही निकाल सकेंगे.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!