श्रेय लेने मे होड़ में डेढ़ माह बीता, रीवा चर्लपल्ली एक्सप्रेस नियमित नंबर से नहीं चल सकी : रवि सोनी

सागर ब्यूरो 
ट्रेन क्र. 12058/57 नंबर से रीवा चर्लपल्ली एक्सप्रेस को नियमित रूप परिचालित किए जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति 4 जून 2026 को रेल्वे बोर्ड ने दे थी और रीवां चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन को बंद हुए 21 दिन होने को हुए इसके बावजूद भी रीवां चर्लपल्ली एक्सप्रेस अब भी पटरियों पर नही आ पाई।
रेल्वे के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि इस ट्रेन की समय सारणी को अंतिम रूप दिया जा रहा है ऐसा लगता कि समय सारणी को रूप देने प्रतिदिन एक शब्द लिखा जा रहा है।
एक ओर 2013 मे परिचालन के लिए आरंभ हुई खजूराहो ललितपुर रेललाइन पर उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने सप्ताह में पांच दिन परिचालन के लिए प्रयागराज से बैंगलुरू के लिए ट्रेन सुविधा दे दी और 1923 मे बनी बीना कटनी रेल लाइन का हर यात्री दक्षिण के चैननई बैंगलुरू तिरूवनंतपुरम हैदराबाद नागपुर जाने के लिए तरस रहा है इसकी पश्चिम मध्य‌ रेलवे जबलपुर जोन को कोई चिंता नहीं।
रेल सेवा सुधार समिति अध्यक्ष रवि सोनी ने बताया कि अंबिकापुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चलाए जाने की घोषणा एक माह पहले हो चुकी थी श्रेय लेने के सांसदों मे होड तो लग जाति है पर घोषित ट्रेने किस अवस्था में इसकी चिंता कोई जनप्रतिनिधि नहीं करता।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!