एमपी : लाड़ली बहना योजना की 38 वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपए, ऐसे करें चेक

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 जुलाई को भिंड जिले के लहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी की. इस अवसर पर पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1,500 रुपये की राशि भेजी गई.मुख्यमंत्री ने मंच से प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को सिंगल क्लिक से 1835 करोड़ राशि ट्रांसफर की.

मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का संचालन कर रही है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है. सरकार का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के साथ परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को मजबूत करना है.

ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

यदि लाभार्थी यह जानना चाहती हैं कि किस्त की राशि उनके खाते में पहुंची है या नहीं, तो वे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन और भुगतान की स्थिति विकल्प चुनें. इसके बाद आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी दर्ज करें, मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी भरकर सबमिट करें. इसके बाद स्क्रीन पर भुगतान की स्थिति दिखाई दे जाएगी.

इन तरीकों से भी कर सकते हैं जांच

लाभार्थी अपने बैंक की पासबुक अपडेट कराकर खाते में राशि की एंट्री देख सकते हैं. बैंक के मिस्ड कॉल नंबर के जरिए भी बैलेंस की जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इसके अलावा यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आधार बैंक खाते से लिंक हो और डीबीटी सुविधा सक्रिय हो. आवश्यकता पडऩे पर आधार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बैंक लिंकिंग स्टेटस भी जांचा जा सकता है

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!